{"_id":"64dfb66415eee7678d016d1b","slug":"child-theft-case-from-district-womens-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-7917-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने का मामला
विज्ञापन
समाज के ताने से आजिज होकर बच्चा चोरी किया
- आत्महत्या करने के लिए घर से निकली थी आशा
- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों बहनों को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से नवजात बच्चे को चोरी करने के मामले में आरोपी महिला आशा रानी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके कोई संतान नहीं है, समाज के तानो से आजिज होकर उसने बच्चा चोरी किया था। पुलिस ने आशा रानी और उसकी बहन सुषमा रानी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिला महिला अस्पताल से बेहट के गांव पाजराना निवासी महफूज का नवजात बेटा 15 अगस्त को चोरी हो गया था। महफूज की पत्नी सहरीन ने 14 अगस्त की सुबह बेटे को जन्म दिया था। इस संबंध में जनकपुरी थाने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अस्पताल के अलावा रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पंजाब के मोहाली के डेरा बसी में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद किया।
पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली आरोपी महिला आशा रानी पत्नी अभिलाष निवासी जनपद अंबाला हरियाणा और उसकी बहन सुषमा रानी पत्नी मनजीत निवासी डेराबसी मोहाली को गिरफ्तार कर पूछताछ की। एसपी सिटी के अनुसार आशा रानी ने बताया कि वे चार बहनें है, जिनको कोई संतान नहीं हुई। समाज उन्हें इस बात पर ताने देता है। उसके पति ने भी उसे घर से निकाल दिया था। वह आत्महत्या करना चाहती थी। यमुनानगर से ट्रेन में बैठ गई थी। सहारनपुर आने पर तबीयत खराब हुई तो उसे रेलवे पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में भेज दिया।यहां आकर उसके समाज के तानों से बचने के लिए बच्चा चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
-- -- -
इनसेट-
अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस टीम को दिए 21 हजार
महिला अस्पताल से चोरी हुए बच्चे को बरामद करने और आरोपी महिला को पकड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
लुटेरा गिरफ्तार
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में 23 जुलाई को शखलापुरी रोड पर शहजाद के घर पर लूट हुई थी। पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए कुछ अभियुक्तों को जेल भेजा था। जबकि, अब्दुल हयात उर्फ कालू पुत्र मुस्तफा उर्फ बादशाह निवासी दुम्झेड़ा थाना चिलकाना फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।