फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   child dies in road accident

सड़क हादसों में छात्रा और बालक की मौत

Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
child dies in road accident
तीन छात्राएं भी हुई घायल, चिलकाना क्षेत्र में हुई दोनों दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई। अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आकर बालक की जान गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव चौरीमंडी निवासी तीन वर्षीय राजवीर पुत्र देवी सिंह बुधवार सुबह अपनी दादी के साथ पैदल ही सड़क से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर की ओर से आ रहे टाटा पिकअप वाहन ने राजवीर को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर परिचालक को पकड़ लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से टेंपू सवार छात्रा की मौत, तीन अन्य घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र में पिकअप वाहन ने टेंपू को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार छात्रा की मौत हो गई, तीन अन्य छात्राएं घायल हो गई।
मरने वाली छात्रा पारुल थाना चिलकाना के गांव अहाड़ी निवासी शिवकुमार की पुत्री थी और शहर स्थित मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी बाद पारुल अन्य छात्रों के साथ टेंपू से घर लौट रही थी। वह गांव कातला के पास उनके टेंपू में सामने से आए पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पारुल की मौके पर ही मौत हो गई। गांव कालूमाजरा निवासी राखी व दो अन्य छात्रा घायल हुईं। राखी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य छात्राओं को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed