{"_id":"60f07d5b8ebc3ec23565effc","slug":"child-dies-due-to-pole-s-current-while-bathing-in-rain-saharanpur-news-mrt5475337170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में नहाते वक्त खंभे के करंट से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में नहाते वक्त खंभे के करंट से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बरसात में नहाते वक्त बिजली के खंभे की तान में आए करंट से नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी मो. अहमद (9) पुत्र मो. कुर्बान बारिश में घर के सामने स्थित गली में नहा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास पहुंचा तो खंभे की तान में करंट आने से उसे जोर का झटका लगा और वह चिल्लाता हुआ पानी में जा गिरा। परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे लेकर आनन फानन में सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
उधर हादसे के बाद भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार से फोन पर नाराजगी जताते हुए गांव की बिजली लाइन को चेक कराने की मांग की। उधर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे लाइनमैन को मौके पर भेज कर जांच कराएंगे।