फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child dies due to pole's current while bathing in rain

बरसात में नहाते वक्त खंभे के करंट से बच्चे की मौत

Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to pole's current while bathing in rain
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बरसात में नहाते वक्त बिजली के खंभे की तान में आए करंट से नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी मो. अहमद (9) पुत्र मो. कुर्बान बारिश में घर के सामने स्थित गली में नहा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास पहुंचा तो खंभे की तान में करंट आने से उसे जोर का झटका लगा और वह चिल्लाता हुआ पानी में जा गिरा। परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे लेकर आनन फानन में सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार से फोन पर नाराजगी जताते हुए गांव की बिजली लाइन को चेक कराने की मांग की। उधर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे लाइनमैन को मौके पर भेज कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed