फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child dies due to drowning in water filled in plot

सहारनपुर: मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई जान

Mon, 26 Sep 2022 04:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

एक चार साल के मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, आसपास के लोगों में भी मातम पसरा है।

विज्ञापन
Child dies due to drowning in water filled in plot
बच्चे का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में शनिवार शाम से लापता हुए चार वर्षीय बच्चे का शव घर के पास स्थित प्लॉट में भरे पानी से बरामद हुआ। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चे की खेलते वक्त पानी में गिर कर डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला छत्ता (जबड़ान) निवासी अब्दुल्लाह खान का बेटा अरहान खान (4) शनिवार शाम करीब चार बजे लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद थाना पुलिस की सूचित किया गया। पुलिस द्वारा बालक की काफी तलाश की गई। रविवार की दोपहर एक बजे घर के नजदीक एक बैंक्वेट हाल के पीछे स्थित कॉलोनी के खाली प्लॉट में भरे पानी से बालक का शव बरामद हो गया। बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बालक अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि नगर पंचायत के पूर्व सभासद सलीम कुरैशी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज से पता चला कि बालक खेलते समय अचानक पांव फिसलने से प्लाट में भरे पानी में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हुई है। परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा भर उन्हें सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: Accident:  दिल्ली-दून हाईवे पर रोडवेज बस से टकराते ही उड़े वैगनआर के परखच्चे, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed