फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief should work to make villages an ideal village: Chief Minister

प्रधान करें गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने का कार्य - मुख्यमंत्री

Sat, 29 May 2021 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chief should work to make villages an ideal village: Chief Minister
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित कर आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य करें। ग्राम पंचायत में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। सुबह के समय साफ-सफाई, दोपहर को सैनिटाइजेशन तथा रात को फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास पर प्रधान ध्यान दें। तकनीक से जुड़ते हुए गांववासियों को अधिक से अधिक सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराने का प्रयास करें। निगरानी समितियों की अध्यक्षता कर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कराएं तथा सर्दी, खांसी, जुकाम आदि लक्षणयुक्त व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। ऐसे लोगों की कोविड जांच कराएं और रिपोर्ट आने तक उसे बाहर न घूमने दें। बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखें तथा ग्राम पंचायत भवन अथवा विद्यालय में रोक कर कोविड जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही घर जाने दें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए अभी से साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अब बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य करें। ग्राम स्तर पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग कर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से प्रत्येक पात्र को लाभ दिलाएं। कोई भी गरीब अथवा पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित न रहने पाए। ग्रामीण क्षेत्र में विधवा, निराश्रित और वृद्ध महिलाओं को पेंशन का लाभ दिलाया जाए। कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहने पाए।
वर्चुअल संवाद के दौरान पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल जुड़े रहे तथा सहारनपुर के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर सिंह तथा जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह उपस्थित रहे।

सीएम से कहा, मुजफ्फराबाद में बनवा दो बड़ा अस्पताल
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फराबाद ब्लाक के जमालपुर मुस्तकम के प्रधान कुर्बान अली से संवाद कर उन्हें प्रधान बनने पर बधाई दी और गांव में साफ-सफाई तथा विकास के लिए कार्ययोजना के बारे में पूछा। कुर्बान अली ने गांव में पानी की टंकी तथा मुजफ्फराबाद के स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की अपील की। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की टंकी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री और प्रधान कुर्बान की बातचीत
सीएम -- नमस्ते कुर्बान अली जी, कैसे हैं आप, 15 साल बाद आप फिर से प्रधान बने हैं।
कुर्बान -- नमस्ते जी, अच्छा हूं। पहले जब प्रधान था तो काफी काम कराया था।
सीएम -- क्या क्या काम कराया था, आगे गांव के विकास की क्या कार्ययोजना है
कुर्बान -- प्रशासन के साथ मिलकर योजनाओं को लागू कराऊंगा, पात्रों को लाभ दिलाऊंगा।
सीएम -- आप क्या काम करते हैं
कुर्बान -- जी मैं तो खेती बाड़ी करता हूं, उसी से परिवार पालते हैं।
सीएम -- सहारनपुर में चिकनगुनिया और इंसेफ्लाइटिस के मामले मिलते हैं, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना है आपको।
कुर्बान -- जी, गांव में साफ सफाई प्राथमिकता में रहेगी।
सीएम -- और बताइये, क्या कहना चाहते हैं
कुर्बान -- एक गुजारिश है, हमारा ब्लॉक सहारनपुर से बहुत दूर है, वहां छोटा अस्पताल है, उसे बड़ा अस्पताल बनवा दो
सीएम -- जरूर बनेगा, पुराने अस्पताल की साफ सफाई और रंगाई पुताई करके रखवाएं, उसका विस्तार कराएंगे हम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed