{"_id":"69dfeb0b6e6358e3500a96bc","slug":"chief-ministers-rural-transport-scheme-bus-service-to-launch-on-83-routes-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-173485-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 83 मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 83 मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा
Thu, 16 Apr 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत परिवहन निगम बसों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए तीन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 83 मार्ग तय किए गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा मार्ग मुजफ्फरनगर डिपो में तय हुए हैं।
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निजी ऑपरेटरों के माध्यम से 15 से 28 सीट क्षमता वाली बसों का संचालन कराया जाना है, ताकि लोगों को सुलभ, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सके। इससे ग्रामीणों की ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी और डग्गामार वाहनों पर निर्भरता भी कम रहेगी। परिवहन निगम की ओर से निजी बस संचालकों को जोड़ने के लिए बैठक की और उन्हें योजना की पूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार मार्ग चयन की छूट भी दी गई। इसी की नतीजा है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 144 आवेदन आए। इन आवेदनों की जांच हुई तो 83 पास हुए। इतने ही मार्गों पर बसों का संचालन होगा। 61 आवेदन जांच में निरस्त कर दिए। निरस्त होने के विभिन्न कारण बताए जा रहे हैं। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत अनुबंध की शर्तों के अनुसार मार्ग निर्धारण हो गया है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू होगा।
-- -- -- --
-- किस डिपो में कितने मार्ग
सहारनपुर - 12
मुजफ्फरनगर - 39
शामली - 32