फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi will be in Saharanpur for three hours and five minutes today

Saharanpur News: आज तीन घंटे पांच मिनट सहारनपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

Thu, 22 Aug 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will be in Saharanpur for three hours and five minutes today
सहारनपुर। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन घंटे पांच मिनट सहारनपुर में रहेंगे। वह जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक सहारनपुर आगमन का कार्यक्रम आने के बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई, जो देर रात तक चलती रही। वहीं, प्रशासन ने जैन कॉलेज रोड और पुलिस लाइन मार्ग पर गड्ढे भी भरवा दिए। पुलिस-प्रशासन व्यवस्था दुरूस्त कराने में जुटा रहा। समीक्षा बैठक में अपनी रिपोर्ट देने के लिए सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

- यह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर राजकीय विमान से 11:35 बजे पहुंचेंगे। यहां से राजकीय हेलीकाॅप्टर से 11:40 बजे पुलिस लाइन में बनाए हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर उतरेगा। 12:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से पुलिस लाइन सभागार में प्रस्थान करेंगे। वह सभागार में 12.10 बजे से 12:40 बजे तक जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। यहां से सर्किट हाऊस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां पर 12:45 बजे दो बजे तक विकास कार्यों, योजनाओं और कानून व्यवस्था को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दो बजे से ढाई बजे का समय आरक्षित रखा गया है। ढाई बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाऊस से पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां वह 2:35 बजे पहुंचेंगे। यहां से 2:40 बजे हेलीकाॅप्टर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed