फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi inspected the flood affected area by helicopter

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलिकाॅप्टर से किया निरीक्षण

Fri, 14 Jul 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi inspected the flood affected area by helicopter
सहारनपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो हेलिकोप्प्टर से निरीक्षण करते मुख्यंत्री
--अधिकारियों के साथ बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

- शिविर में पहुंच कर बाढ़ प्रभावित परिवारों का हाल जान, राशन किट दी
-- मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया



अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलिकाॅप्टर से निरीक्षण किया। उनके साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्र सिंह भी मौजूद रहे। चिलकाना में बाढ़ से हुए नकुसान को देखा और बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन की किट वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है। अधिकारियों के साथ बैठक में सहारनपुर में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। सात मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बनाए राहत शिविरों का निरीक्षण कर उनका हाल जाना। दो मृतकों के परिजनों को चेक दिए। बाद में उन्होंने सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद तक हेलिकाॅप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व राजकीय विमान से एक बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हेलिकाॅप्टर से सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के साथ जनपद में यमुनानदी, पांवधोई नदी, ढमोला नदी, हिंडन नदी और बरसाती नदियों में आई बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए इलाकों का निरीक्षण किया। चिलकाना में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राशन की किट का वितरण किया। इसके बाद महानगर में भी हेलिकाॅप्टर के जरिए मुख्यमंत्री ढमोला और पांवधोई नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा जिले भर में निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकाॅप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के लिए जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए राहत शिविरों में गए और निरीक्षण किया। यहां पीड़ितों का हाल जाना। दो मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुन: पुलिस लाइन पहुंचकर सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। किसानों की फसलों के नुकसान का भी सर्वे शुरू करा दिया गया है। सरकार की ओर से आपदा से पीड़ित लोगों की आर्थिक मदद की जाएगी।


इस दौरान सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, संगठन में प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के अलावा जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed