फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister will come to Saharanpur on Monday

सोमवार को सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come to Saharanpur on Monday
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद सहारनपुर का दौरा करेंगे। वह कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे। फिर सर्किट हाउस में अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश भर में दौरे पर हैं। रविवार को गौतमबुद्धनगर और मेरठ पहुंचेंगे। इसके बाद 17 मई (सोमवार) को मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करके दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय विमान से सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सीधे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। यहां से करीब दो बजे कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने कलक्ट्रेट परिसर जाएंगे। करीब आधा घंटा निरीक्षण रहेगा, जिसके बाद वापस सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहीं से मंडल के अन्य जिले के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
भर दिए गए सड़कों के गड्ढे
सीएम कई दिन से जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते सहारनपुर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर में कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन के आसपास सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक सर्किट हाउस में होगी, लिहाजा सर्किट हाउस रोड पर भी साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद की गई है और नियमित सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पौने चार बजे मीडिया को दी जाएगी जानकारी
मुख्यमंत्री सोमवार को कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद पौने चार बजे मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे। मीडिया से बात करने का समय करीब 15 मिनट का रखा गया है। इसके बाद साढ़े चार बजे तक स्थानीय भ्रमण का समय निर्धारित है। फिर वह सरसावा एयरपोर्ट पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed