फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister honored Subhash Walia for taking maximum yield of sugarcane

Saharanpur News: गन्ने की सर्वाधिक उपज लेने पर सुभाष वालिया को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored Subhash Walia for taking maximum yield of sugarcane
एक हेक्टेयर में की 2355 क्विंटल गन्ना की पैदावार
विज्ञापन


चिलकाना (सहारनपुर)। गन्ने की सर्वाधिक उपज लेने वाले जनपद के किसान सुभाष वालिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों प्रमाण पत्र तथा शॉल भेंट कर सम्मान किया।
गांव दास्सामजरा निवासी सुभाष वालिया अपने खेत में धान, गेहूं तथा सब्जी के अलावा मुख्य रूप से गन्ने की पैदावार करते हैं। सुभाष वालिया ने एक हेक्टेयर में 2355 क्विंटल गन्ना की पैदावार कर जनपद में गन्ना पैदा करने वाले किसानों में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुभाष के पास 30 बीघा जमीन है। इसमें से 25 बीघा में गन्ने की फसल रहती है। शेष पांच बीघा जमीन में धान तथा गेहूं उगाया जाता है। सुभाष वालिया ने बताया कि गन्ने के साथ सब्जी की पैदावार भी कर ली जाती है। इतनी बड़ी मात्रा में गन्ना पैदा करने के लिए सुभाष अपने खेतों में सबसे ज्यादा कंपोस्ट खाद का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से डीएवी तथा यूरिया का भी प्रयोग किया जाता है। गन्ने को कीड़ों से बचाने के लिए कोरोजन रासायनिक दवा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिताजी सूरत सिंह की प्रेरणा से ही उनके खेत में इतना अधिक गन्ना पैदा हो सका। सुभाष के खेत में 12 फुट से ऊंचा स्वस्थ गन्ना हुआ। बरेली के डिप्टी गन्ना कमिश्नर ने उनके गन्ने का निरीक्षण किया तथा अपने सामने गन्ने की कटिंग करा कर उसे लखनऊ भेजा। वहीं से ही उनके गन्ने को जिले में प्रथम स्थान मिला। सुभाष को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर गांव तथा आसपास के लोगों में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed