फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister honored mango producer Raj Singh

Saharanpur News: आम उत्पादक राज सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored mango producer Raj Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में बेहट फल पट्टी क्षेत्र के आम उत्पादक राज सिंह राणा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज सिंह को चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपित आम के बाग में आम की विभिन्न प्रकार की नवीन प्रजातियों का समावेश कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए उत्पादन किए जाने और विदेशों में निर्यात कर उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित शिल्प विहार ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में प्रदेश के कई जिलों के बागवानों एवं निर्यातकों ने भगीदारी की। महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बागवानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जनपद के विकास खंड़ साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव मरवा निवासी राज सिंह ने महोत्सव में फजली, चौसा, दशहरी, लगड़ा व देसी की दो अन्य किस्मों का प्रदर्शन किया था। इनमें से उन्हें फजली, चौसा एवं दशहरी आम के उत्तम उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया है। राज सिंह ने चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग में आम की विभिन्न प्रकार की नवीन प्रजातियों का समावेश कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed