फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister distributed relief material to flood victims in Chilkana

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने चिलकाना में बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

Fri, 14 Jul 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister distributed relief material to flood victims in Chilkana
बोले डबल इंजन की सरकार सहारनपुर की जनता के साथ
विज्ञापन




चिलकाना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलकाना में बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सहारनपुर की जनता के साथ है। सहारनपुर में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन उससे बचाव तो हम लोग कर सकते हैं। सरकार की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलकाना में 135 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविरों में लोगों के स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं वितरित कर रही है। इनमें दाल, चावल, आलू, बरसाती, तिरपाल सहित आवश्यक सामग्री है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसका तुरंत सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नदी में बाढ़ से जो कटाव हुआ है, उसको जल्दी से जल्दी टीम लगाकर सही कराया जाएगा। जिन लोगों के घरों का नुकसान बाढ़ में हुआ है, उनको राहत शिविर में बुलाकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, सुधीर कुमार जैन, मदनलाल शर्मा, निर्दोष चौधरी, निशांंक जैन, चौधरी देवी सिंह, तेजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, डा. हुकमसिंह आदि रहे।

----------------


रात तक नहीं पता था कि मुख्यमंत्री आएंगे
चिलकाना में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक बना। देर रात तक किसी को जानकारी नहीं थी कि मुख्यमंत्री चिलकाना पहुंच रहे हैं। सुबह नौ बजे जब जिला प्रशासन का अमला चिलकाना पहुंचा तो जानकारी मिली कि यहां मुख्यमंत्री आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले विकासखंड सरसावा के अधिकांश गांवों के सफाई कर्मचारी मंडी समिति परिसर में पहुंचे तथा सफाई कार्य में जुट गए। मंडी परिसर में लगे बिजली के सभी खंभे उखाड़ कर तारों को हटाया गया।


-----------------

सीएम से की मुआवजे और तालाब की खोदाई की मांग
नागल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने भारी बरसात के चलते कस्बे के व्यापारियों एवं दुकानदारों के हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही मेन बाजार में स्थित तालाब की खोदाई एवं सफाई तथा पानी निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग भी उन्होंने मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed