फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   chhatron se liya sweepaer ka kaam

छात्रों से लिया स्वीपर का काम

Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जहां बच्चों के हाथ में किताब और कलम होना चाहिए। वहां उनके हाथ में गुरुजन झाड़ू और पोंछा थमाकर उनसे स्वीपर का काम ले रहे हैं। ताजा मामला साढ़ौली हरिया स्थित राजकीय हाई स्कूल का है, जहां शुक्रवार के दिन बच्चों से स्कूल परिसर में घंटों झाड़ू लगवाई गई। नाराज परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है। 
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव साढ़ौली हरिया में राजकीय हाई स्कूल है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनके हाथ में कॉपी और किताब की जगह झाड़ू थमा दिया गया। कुछ बच्चे नल से बाल्टी भरकर मैदान पर पानी छिड़कते नजर आए तो कुछ ने झाड़ू लगाया। करीब एक घंटे तक बच्चों से कड़ी मेहनत कराई गई, जबकि प्रधानाचार्य और शिक्षक कमरों में खाली बैठकर बतियाते नजर आए। बच्चों ने बताया कि उनसे अक्सर ऐसा काम लिया जाता है। बताया कि उनका मन नहीं करता, मगर प्रधानाचार्य और शिक्षकों के दबाव में ऐसा करना पड़ता है। यह पहला वाकया नहीं है जब स्कूल में बच्चों से सफाई कराई गई है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े जनता रोड के खुर्द स्थित स्कूल में कुछ ही दिन पहले बीएसए की मौजूदगी में छात्राओं से बर्तन धुलवाए गए थे। उससे कुछ ही दिन पहले भी बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से नालियां साफ कराने का मामला सामने आया था। हर बार अधिकारी जिम्मेदार शिक्षकों के विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कहकर मामले को टालते आ रहे हैं। नतीजा यह है कि इस प्रकार की घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति हो रही है। तीन दिन पहले ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घ प्रिय के सामने आठवीं के बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख सके थे। इससे साबित होता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर क्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed