{"_id":"5fb54e168ebc3e9bd646f4d5","slug":"chhath-puja-500-cusecs-of-water-released-from-hathinikund-barrage-saharanpur-news-mrt511501581","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी
विज्ञापन

सहारनपुर। बड़ी नहर में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ दिया गया है। यह पानी देर रात तक या फिर बृहस्पतिवार सुबह तक बड़ी नहर में सहारनपुर शहर तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद छठ पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से बड़ी नहर में पानी मिल जाएगा।
अभी तक बड़ी नहर सूखी हुई है, उसमें एक बूंद भी पानी नहीं है। छठ पूजा का आयोजन 20 नवंबर की शाम और 21 नवंबर की सुबह होना है। काफी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा में हिस्सा लेते हैं। सहारनपुर में गंगोह रोड पर मानकमऊ के निकट बड़ी नहर पर पूजन किया जाता है। अभी तक बड़ी नहर में पानी ना होने के कारण छठ पूजा करने वालों को दुविधा हो रही थी कि पानी के बगैर पूजन कैसे होगा। इसको लेकर छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों की तरफ से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बड़ी नहर में की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिया गया।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जलज शर्मा ने बताया कि छठ पूजा को लेकर हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को ही पहले तो 300 क्यूसेक और उसके बाद 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी देर रात तक अथवा बृहस्पतिवार सुबह तक सहारनपुर बड़ी में पहुंच जाएगा। वैसे भी छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को 20 और 21 नवंबर को पानी की आवश्यकता होगी, तब तक आसानी से नहर में पानी मिल जाएगा। उधर, हथिनीकुंड बैराज के गेज रीडर आली नवाज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, यदि इसकी मात्रा बढ़ाने का निर्देश मिलेगा तो और ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा।