फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chham-chham naache dekho veer hanuman

छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना

Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chham-chham naache dekho veer hanuman
चन्द्रनगर में निकली बालाजी की प्रभात फैरी जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भी श्रद्धा भाव से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभु श्री हनुमान के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह श्री कृष्ण कृपा समिति के अध्यक्ष पवन किनरा के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी चंद्रनगर, नवीनगर, मक्खन कॉलोनी हुए अर्जुन नगर स्थित नवीन वालिया के निवास स्थान पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। प्रभातफेरी में दलजीत सिंह, मनमोहन भरतरी, चंद्रप्रकाश अरोड़ा, रमेश, समीर वार्ष्णेय पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन पर नृत्य किया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि कलयुग में श्री हनुमान महाराज का नाम लेने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। सभी को श्रद्धा भाव से प्रभु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दौरान मनीष जायसवाल, धनंजय शुक्ला, राकेश कुमार, राधेश्याम यादव, अजय किनरा, सुखदेव प्रसाद, शैंकी कोहली, अजय सूरी, सतीश गुप्ता, आरती, भावना सपरा, रजनी, उषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed