सहारनपुर। महानगर में श्री राम लीलाओं में मेघनाद, कुंभकर्ण और अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया। सुमिरि कोसलाधीस प्रतापा, सर संधान कीन्ह करि दापा, छाड़ा बान माझ उर लागा, मरती बार कपटु सब त्यागा। लीला में लक्ष्मण ने श्रीराम भगवान का स्मरण करते हुए वीरोचित दर्प कर बाण का संधान किया। बाण लगते ही मेघनाद का सिर धड़ से अलग हो गया। इसी तरह कुंभकर्ण और अहिरावण का वध होते ही दर्शकों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी में मेघनाद, कुंभकर्ण और अहिरावण वध की लीला हुई। मेघनाद के किरदार में अनिरुद्ध गुुरंग ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान सतपाल कालड़ा, जसवीर मोगा, मोहम्मद फारुख, दीपक मलिक, कमल मखीजा मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब में मेघनाद के रूप में क्लब के प्रधान गौरव चौधरी के किरदार को खूब पसंद किया गया। कुंभकर्ण और अहिरावण वध की लीला देखकर दर्शकों ने तालियां बजाई। इस दौरान संजय भसीन, अरविंद गोसाईं, जय कालड़ा, राकेश छाबड़ा मौजूद रहे। इसी तरह नुमाइशकैंप में सुपर क्लब गोपालनगर व नवयुग सेवा समिति केशवनगर में भी मेघनाद, कुंभकरण और अहिरावण वध की लीला हुई। इस दौरान सुभाष गंगा, राजन कोचर, दीपक जुनेजा, राकेश सूरी, सुधीर गुंबर, गगन नागपाल, गोपाल मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार, रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी, प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में मेघनाद व कुंभकरण वध की लीला देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनुज तायल, मुकेश सिंघल, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।

आशुतोष डिजीटल रामलीला में मेदनाथ व लक्ष्मण युद्घ का मंचन को देखने के लिये कोरोना वायरस से बेखबर भ- फोटो : SAHARANPUR