{"_id":"6a4c0a249ec3b2658d019498","slug":"checks-were-conducted-with-the-pac-force-in-tow-and-the-load-from-power-stations-was-reduced-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-179038-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पीएसी बल को साथ लेकर हुई चेकिंग, बिजलीघरों से लोड हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पीएसी बल को साथ लेकर हुई चेकिंग, बिजलीघरों से लोड हुआ कम
Tue, 07 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाई लाइन लॉस फीडर संख्या-5 क्षेत्र में विद्युत निगम की संयुक्त टीमों ने पीएसी बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विद्युत निगम के अवर अभियंता विष्णु कोठारी ने बताया कि फीडर संख्या पांच के मोहल्ला पठानपुरा और घास मंडी में पीएसी बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के लिए दो टीमें गठित की गई थी, जिन्होंने करीब 171 परिसरों की जांच की। बताया कि अभियान की पूर्व सूचना मिलने के कारण अधिकांश लोगों ने पहले ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। चेकिंग शुरू होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर टीम के पहुंचने से पहले ही बिजली चोरी के लिए डाली गई कटिया हटा ली गई। संकरी गलियों में भी यही स्थिति देखने को मिली। विष्णु कोठारी ने बताया कि अभियान के दौरान हटाए गए अवैध कनेक्शनों का असर संबंधित फीडरों के विद्युत भार पर भी दिखाई दिया।
33 केवी विद्युत उपकेंद्र सांपला रोड से संचालित टाउन फीडर संख्या-3 पर चेकिंग से पहले 280 एंपीयर लोड दर्ज था, जो अभियान के बाद घटकर 180 एंपीयर रह गया। इसी प्रकार 33 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील से पोषित टाउन फीडर संख्या-5 पर विद्युत भार 350 एंपीयर से घटकर 200 एंपीयर रह गया। इस दौरान 15 उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर हटाकर उनकी जगह नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। जबकि चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।