फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Checking the nomination papers and pasting the list

Saharanpur News: नामांकन पत्रों की जांच कर सूची की चस्पा

Wed, 15 Mar 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Checking the nomination papers and pasting the list
सहारनपुर। जिले में 312 सहकारी समितियों के चुनावी प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच कर सूची चस्पा की गई। जनपद में 2794 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। विभाग के मुताबिक, खामियां मिलने पर करीब 78 पर्चे निरस्त हुए हैं। ऐसे में कई समितियों में संचालक पद के उम्मीदवारों निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा के नौ संचालक पद के लिए 35 नामांकन पत्रों की जांच की गई। प्रबंध निदेशक अमर पाल सिंह ने बताया कि गांव लुंडी से एक प्रत्याशी द्वारा पंजीकरण शुल्क जमा न कराने के नामांकन निरस्त कर दिया गया। अब कुल 34 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

किसान सहकारी समिति नानौता में नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची चस्पा की गई। प्रबंध निदेशक अंकुर शर्मा ने बताया नौ संचालक पद के लिए 33 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में सभी सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान क्षेत्र में किसान सेवा सहकारी समिति प्रबंध समिति के नौ संचालक पद नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। जांच के बाद 29 नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की गई।
एक ही परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने
तीतरो। क्षेत्र में सहकारी समिति के चुनाव में एक ही परिवार की दो महिलाओं ने संचालक पद के लिए पर्चा दाखिल किया था, जो चुनावी मैदान आमने-सामने डटी हैं। इसके तहत गांव डूभर किशनपुर से सास बती पत्नी धीरज सिंह व उनकी पुत्रवधू कुसुम पत्नी नेत्रपाल ने नामांकन किया था।
प्रधान विरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों महिलाएं एक परिवार से हैं। इसके अलावा अन्य नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची चस्पा की गई। गंगोह किसान सेवा सहकारी समिति में 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।
एमडी महिपाल सिंह ने बताया कि इनमें से दो नामांकन निरस्त किए गए हैं। ऐसे में गांव सालासर के दो और बंदाहेड़ी के एक संचालक का निर्विरोध चुना जाना तय है।
गांव रंधेडी किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी कंवरपाल सिंह ने बताया कि नौ संचालक पद के लिए 30 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से छह नामांकन निरस्त हुए है। अब कुम्हारहेड़ा के साथ ही गांव धलापड़ा में भी संचालक निर्विरोध चुना जाना तय है। बड़गांव सहकारी समिति चुनाव में दो नामांकन जांच में निरस्त हुए।

आज नाम वापसी और चुनाव चिह्न होंगे आवंटित
बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए जाने की प्रक्रिया होगी। इसके साथ ही चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। 18 मार्च को मतदान और 19 को परिणाम घोषित होंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्रा ने बताया बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed