फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Checking prohibited polythene, imposed penalty

चेकिंग कर पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन

Thu, 01 Aug 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Checking prohibited polythene, imposed penalty
दालमंडी पुल से फल विक्रेता से पॉलिथीन जब्त करती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
चेकिंग कर पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन, लगाया जुर्माना
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के जामा मस्जिद सब्जी बाजार में पहुंचकर प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर चेकिंग की। पॉलिथीन विक्रेता के यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया, जबकि सब्जी विक्रेताओं पर भी जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सेवानिवृत्त बीएस नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम ने जामा मस्जिद के पास सब्जी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। वहां थोक विक्रेता चावला प्लास्टिक के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। आसपास के दुकानों के यहां चेकिंग की गई। चेकिंग में कुल 34700 रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। इस दौरान टीम में अमित, अमरीश, नाथीलाल, आनंद, सुधाकर, नीरज, मनोज, हनी, कैप्टन नरेश, शिवकुमार, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed