{"_id":"5e7658408ebc3e6fea5a4cd8","slug":"cheating-of-5-50-lakhs-from-home-guard-saharanpur-news-mrt474670473","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड से 5.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड से 5.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
होमगार्ड से 5.50 लाख की ठगी
सहारनपुर। एक कंपनी के माध्यम से लाखों रुपये का मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक होमगार्ड से 5.50 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराए मामले में नागल क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड है। कुछ समय पूर्व उसकी ड्यूटी देहात कोतवाली में लगी । इसी दौरान क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के एजेंट से उसकी मुलाकात हुई , उसने कंपनी की स्कीम और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर लाखों रुपये मुनाफा दिलवाने की बात कही। इसके बाद वह कंपनी के संचालकों से मिला। आरोपियों ने उससे 5.60 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे न ही उसे मुनाफा हुआ और न ही आरोपियों ने पैसा लौटाया। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि हरिद्वार के गांव खांजपुर निवासी आरोपी शाहनजर, बाजू खेड़ी निवासी लोकेश, रुड़की निवासी अंजीश और फराह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
युवती के खाते से उड़ाई रकम
एक युवती के खाते रकम उड़ा ली । पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिल्ली रोड स्थित अंबेडकर पुरम निवासी गरिमा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर एटीएम का कार्ड का कोड पूछ लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 36 हजार रुपये उड़ाए।