फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheating: Carved pits in the house to get suppressed gold

दबा सोना निकलवाने के लिए घर में गड्ढा खुदवाया

Sun, 13 Sep 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cheating: Carved pits in the house to get suppressed gold
सहारनपुर- ठगों द्वारा ग्रामीण के घर खोदा गया गड्ढा। - फोटो : SAHARANPUR
ठगी : दबा सोना निकलवाने के लिए घर में खुदवा दिए गड्ढे
विज्ञापन

सहारनपुर। शातिर ठगों ने घर में दबा सोना निकालने के नाम पर एक ग्रामीण के घर में करीब 10 फुट गहरा गड्ढा खुदवा दिया। ऐसे नौ गड्ढे खोदकर उसमें मटके रखे जाने थे। दावा था कि इन मटकों से सोना चांदी बाहर निकलेगा। लेकिन यह सब होने से पहले ही ठगों की पोल खुल गई। चार ठगों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो मेरठ और दो संभल के रहने वाले हैं।
इस पटाक्षेप से पहले भ्रष्टाचार निवारण समिति के जिलाध्यक्ष एवं गांव नाजिरपुरा निवासी फूल सिंह ने पुलिस को ठगी के इस खेल के बारे में सूचित किया था। उनके मुताबिक तीन दिन पहले उनके पास एक फोन आया। इस पर एक शख्स ने बताया कि वह उनका पुराना परिचित है। उसने कहा कि तुम्हारे घर में सोना चांदी दबा हुआ है। क्या आप इसे निकलवाने देंगे। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस टीम को अवगत कराया। पुलिस ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद फोन करने वाले शख्स को सोना चांदी निकलवाने के लिए हां कर दी गई।
विज्ञापन

फूल सिंह ने बताया कि इसके बाद दो शख्स उनके पास आए। इनमें एक का नाम कालू उर्फ कलुवा और दूसरे का नाम जुल्फीकार था। उन्होंने कहा कि कुछ पूजा पाठ करनी होगी। घर में नौ गड्ढे खोदे जाएंगे। इसके बाद शनिवार शाम ये दोनों आए। उन्होंने कहा कि नौगजा पीर पर काला कपड़ा, सरसों तेल, नारियल और 521 रुपये चढ़ाने होंगे। गड्ढों में दबाने के लिए खाली मटके भी लाने होंगे। उनकी ओर से मटकों का नक्शा भी दिखाया गया। रात में जुल्फीकार, काला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ तंत्र मंत्र की क्रिया शुरू कर दी। इस प्रक्रिया के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में एक गड्ढे से कुछ चॉकलेट और नकली धातु निकालकर दिया। इसी बीच, इशारा मिलते ही कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पकड़े गए आरोपी
- जुल्फीकार, निवासी जैदी फार्म, मेरठ
- काला, निवासी लिसाडी गेट, मेरठ
- जहीर, निवासी जेहरा, संभल
- बाबू, निवासी जेहरा संभल
अन्य घटनाओं का खुलासा नहीं
- देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने फिलहाल जिले में या अन्य जगहों पर इससे पहले ठगी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया है। उनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे लोगों के झांसे में न आएं
- एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कोरोना काल में भी लोग कई-कई तरीकों से ठगी का काम कर रहे हैं। इसलिए घर से सोना-चांदी निकालने, आभूषण चमकाने या अन्य नामों से ठगी करने वालों से सावधान रहें। इनके झांसे में न आएं।

सहारनपुर- ठगों द्वारा गड्ढे खोदने के लिए दिखाया गया नक्शा।

सहारनपुर- ठगों द्वारा गड्ढे खोदने के लिए दिखाया गया नक्शा।- फोटो : SAHARANPUR

सोना-चांदी दिलाने के नाम पर ठगी करने में पकड़े गए आरोपी।

सोना-चांदी दिलाने के नाम पर ठगी करने में पकड़े गए आरोपी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed