फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheated of money in the name of getting a job abroad

Saharanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगे

Wed, 21 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cheated of money in the name of getting a job abroad
- रुपये मांगे तो पीड़ित की पत्नी से की छेड़खानी
विज्ञापन

नानौता। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुबई भेज दिया, वहां भी काम नहीं मिलने पर जब घर लौटे व्यक्ति की पत्नी ने एजेंट से रुपये मांगे तो आरोपी ने घर में घुसकर छेड़खानी कर कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के एक मुहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव दधेडू निवासी एक व्यक्ति 10 जून को उनसे मिला और उसके पति को सऊदी अरब में नौकरी पर भेजने की बात कही, जिस पर महिला व उसके पति ने एजेंट को 90 हजार रुपये नकद व 45 हजार रुपये उसके मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में एजेंट उन्हें बहाना बनाते हुए कहने लगा कि सऊदी अरब के कागजात तैयार नहीं हैं, तुम अपने पति को दुबई भेज दो, जिस पर महिला ने अपने पति को नौकरी के लिए दुबई भेज दिया। आरोप है कि उसका पति दुबई में नौकरी की तलाश में मारा मारा फिरता रहा, लेकिन नौकरी नहीं मिला। इसके चलते उसका पति भारत आ गया। महिला और उसके पति ने एजेंट से जब अपने रुपये मांगे तो उसने उन्हें बीस हजार रुपये देकर बाकी रकम 20 दिसंबर को देने का वादा किया, महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी एजेंट अपने दो अन्य साथियों को लेकर उसके घर पहुंचा और दोनों लोगों को घर के बाहर खड़ा कर अंदर घर में घुस गया, जहां पर महिला अकेली थी, महिला के अकेले होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बुरी नियत से महिला को पकड़ लिया महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले, महिला का शोर सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed