फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CHC staff staged a protest demanding action

Saharanpur: चिकित्सक और भाजपा नेता के बीच कहासुनी ने पकड़ा तूल, कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी स्टाफ ने दिया धरना

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
सार

सहारनपुर के नकुड़ में घायल सफाईकर्मी दपंती के इलाज को लेकर हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता का आरोप था कि उक्त चिकित्सक ने उनकी बात को अनसुना कर मोबाइल में लगे रहे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता पर उतर आए

विज्ञापन
CHC staff staged a protest demanding action
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ में घायल सफाईकर्मी दपंती को सीएचसी लेकर पहुंचे भाजपा नेता व चिकित्सक के बीच हुई कहासुनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भाजपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल करते हुए धरना दिया। शाम तक कार्रवाई न होने की दशा में जनपद भर में हड़ताल की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को सहारनपुर रोड स्थित गांव कंकराला में सफाई करने के बाद लौटते समय सफाई कर्मी उमा देवी व उसका पति ब्रिजेश कुमार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे और वहां मौजूद चिकित्सक को घायलों का इलाज करने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Degree Fraud Busted : गुजरात में 30 से 40 हजार में बेच रहे थे सीसीएसयू की फर्जी डिग्री, ऐसे खुला ये राज
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता का आरोप था कि उक्त चिकित्सक ने उनकी बात को अनसुना कर मोबाइल में लगे रहे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता पर उतर आए, जबकि उक्त चिकित्सक का कहना था कि कक्ष में भीड़ होने की वजह से उन्होंने अन्य लोगों को बाहर जाने को बोला तो भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।


मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एसडीएम अजय कुमार व सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने मंगलवार की शाम दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने के प्रयास भी किए थे।

बताया जाता है कि दोनों पक्ष गिले शिकवे भूल कर समझौते पर राजी भी हो गए थे, लेकिन बुधवार की सुबह मामला एक बार उस समय तूल पकड़ गया, जब सीएचसी का समस्त स्टाफ भाजपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल कर धरने पर बैठ गया।

चिकित्सकों का आरोप है कि एसडीएम ने दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को समझौते के लिए बुलाया था, लेकिन दूसरा पक्ष सौ से अधिक लोगों को लेकर पहुंच गया और उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। धरनारत चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त नेता के विरुद्ध शाम तक कोई नहीं होती है तो बृहस्पतिवार को पूरे जनपद के चिकित्सक हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed