{"_id":"66aff7499367672128097034","slug":"chc-in-charge-and-block-accountant-sent-to-jail-in-bribery-case-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-128821-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिश्वत प्रकरण में सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक अकाउंटेंट को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिश्वत प्रकरण में सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक अकाउंटेंट को भेजा जेल
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ की विजिलेंस टीम ने पुवांरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और ब्लॉक अकाउंटेंट को 92,450 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों से टीम ने हर बिंदु पर पूछताछ की। यह दोनों सीएचओ को प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन मांगते थे।
पुवांरका ब्लॉक में 28 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) तैनात हैं। इन्हें मानदेय के रूप में 20,500 रुपये मिलते हैं, जबकि 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। प्रोत्साहन राशि सीएचसी प्रभारी के अनुमोदन पर मिलती है। पिछले दिनों आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम कामेशपुर में तैनात कुलदीप सिंह ने मेरठ विजिलेंस में शिकायत की थी कि सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक अकाउंटेंट उनसे प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. देशराज सिंह व ब्लॉक अकाउंटेंट संदीप शर्मा को 92,450 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम दोनों को अपने साथ मेरठ ले गई। जहां पर दोनों से पूछताछ की। इसके साथ उनसे 21,16,830 रुपये के बारे में पूछा गया। यह भी उन्हीं के आवास से मिले थे। पूछताछ करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी
सीएचओ से प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम 10 प्रतिशत कमीशन लेने वाले सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक अकाउंटेंट पर विभागीय कार्रवाई की भी तलवार लटक गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि रिश्वत मामले को लेकर सीएचसी प्रभारी के विरुद्ध सोमवार को शासन में पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक अकाउंटेंट पर स्थानीय स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --