{"_id":"6484b921f4c4c73fa50fe60d","slug":"chaundaheri-mangalore-road-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1152-crore-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-637-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 11.52 करोड़ रुपयों की लागत से बनेगा चौंदाहेड़ी-मंगलौर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 11.52 करोड़ रुपयों की लागत से बनेगा चौंदाहेड़ी-मंगलौर मार्ग
विज्ञापन
विकास की बात.....
-लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। देवबंद विधानसभा के नानौता, मंगलौर (राज्य मार्ग 167) मार्ग से गंगदासपुर, दुगचाड़ा, जटोला दामोदरपुर व चौंदाहेड़ी से होते हुए उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाला मार्ग 11.52 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसका शिलान्यास शनिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह द्वारा किया गया।
चौंदाहेड़ी गांव में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि 7.700 किमी लंबाई के इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। यह सड़क पहले तीन मीटर चौड़ी थी, जिसे बढ़ाकर अब 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 11.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ-साथ सड़कों और पुलों के निर्माण आदि विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने सरकार के एजेंडे में शामिल है। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि देवबंद विधानसभा के गांव बचीटी, सुनहेटी व दुगचाड़ा के बीच तथा देवबंद व उत्तराखंड के झबरेड़ा के बीच में तीन लघु सेतु (छोटे पुल) का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इन पुलों के निर्माण पर चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। जिनका शिलान्यास विगत दिन उनके द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीओ विजय कुमार, नागल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, चौंदाहेड़ी के प्रधान कुलबीर सिंह, अर्जुन प्रधान मिरगपुर, राहुल बीरपुर, सनोज जुड्डा, यशवंत राणा आदि रहे।