फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaudhary Indrasen got SP's election symbol from Gangoh

गंगोह से चौधरी इन्द्रसैन को मिला सपा का सिंबल

Thu, 20 Jan 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Indrasen got SP's election symbol from Gangoh
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र में चौधरी इंद्रसेन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर पार्टी का चुनाव चिह्न प्रदान कर दिया है। बुधवार को चौधरी इंद्रसेन और पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने लखनऊ में चुनाव चिह्न प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को सपा के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव चिह्न मिलने की सूचना पर क्षेत्र और जनपद में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। उनको टिकट दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। लखनऊ में सिंबल प्राप्त करते समय प्रवीन बांदूखेड़ी, समय सिंह, प्रधान, अशोक प्रधान, मुस्तफा प्रधान आदि मौजूद रहे। सपा अभी तक सात में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव का चुनाव चिह्न दे चुकी है। जिसमें गंगोह से चौधरी इंद्रसेन, शहर सीट से विधायक संजय गर्ग, नकुड़ से भाजपा छोड़ कर सपा में आए पूर्व मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, देहात सीट से आशु मलिक और बेहट सीट से उमर अली खान को सिंबल दे चुकी है। जिनकी पार्टी हाईकमान से घोषणा होना बाकी है। जिले के शेष दो सीटों देवबंद और रामपुर मनिहारान सुरक्षित से रालोद के साथ गंठबंधन के चलते इन पर निर्णय होना बाकी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दो दिनों में इन सीटों पर भी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed