फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chartered planes are operating, passenger planes are still awaited

Saharanpur News: चार्टर्ड प्लेन की हो रही आवाजाही, यात्री विमानों का अभी इंतजार

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chartered planes are operating, passenger planes are still awaited
सरसावा। सरसावा स्थित नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट पर एक बार फिर से चार्टर्ड प्लेन उतरा है। प्लेन यहां से एक कारोबारी को लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुआ। हालांकि अभी तक यात्री उड़ान सेवाएं यहां से शुरू नहीं हो सकीं हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे दिल्ली से आया एक चार्टर्ड प्लेन सिविल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर उतरा। तीन बजे समीपवर्ती राज्य हरियाणा के शहर यमुनानगर से एक बड़े कारोबारी सिविल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन पर पहुंचे। जहां उसने बोर्डिंग पास आदि दिखाकर सुरक्षा जांच कराई। इसके बाद एयरपोर्टकर्मी उन्हें बस में बैठाकर चार्टर्ड प्लेन तक छोड़कर आए, जहां से दोपहर बाद तीन बजे चार्टर्ड प्लेन कारोबारी को लेकर जोधपुर के लिए उड़ान भर गया। बता दें, कि सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन गत वर्ष 20 अक्तूबर को हुआ था, तभी से लगातार संभावना जताई जा रही है कि यात्री विमान सेवाएं आरंभ होगी, लेकिन अभी तक एक भी यात्री विमान सेवा आरंभ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed