फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chargesheet filed against the accused

आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against the accused
सहारनपुर। ट्रांसपोर्टनगर स्थित मकान में अनैतिक धंधा कराने के मामले में आरोपी मलेरिया इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कोर्ट में पेश होकर जमानत ली। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ पाया था। मामले में सीओ सदर ने जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस टीम ने टीपीनगर आवासीय क्षेत्र से मलेरिया इंस्पेक्टर डॉ. डीपी सिंह के आवास पर छापा मारकर अनैतिक धंधे का मामला पकड़ा था। मौके से इंतजार, आशु अरोड़ा, शुभम और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। मलेरिया इंस्पेक्टर को पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। डीपी सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की सीओ सदर अजेंद्र यादव ने जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं, मलेरिया इंस्पेक्टर को पुलिस दबोच नहीं पाई। मलेरिया इंस्पेक्टर कोरोना पॉजीटिव होने के बाद भी आइसोलेशन में रहा था। बाद में डीपी सिंह को न्यायालय से जमानत मिल गई। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि डीपी सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपी मूलरूप से बंदायू का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed