{"_id":"63cc2405bedf0c75f26c8edd","slug":"chargesheet-filed-against-iqbal-in-cheating-case-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-88448-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धोखाधड़ी के मामले इकबाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धोखाधड़ी के मामले इकबाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
Sat, 21 Jan 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाजी इकबाल
सहारनपुर। धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
जून 2022 में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि हाजी इकबाल ने यूनिवर्सिटी में कार्य कराने के बाद 32 लाख रुपये हड़प लिए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही अदालत में पेश न होने पर इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर एक सप्ताह पूर्व हाजी इकबाल की कोठी से सामान की कुर्की की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घरेलू सामान जब्त किया था। मिर्जापुर पुलिस ने जांच के बाद हाजी इकबाल के खिलाफ एमपी एमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जल्द अन्य मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
तीसरे दिन भी सामान किया बरामद
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व उसके पुत्रों के खिलाफ दर्ज डकैती, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मिर्जापुर पुलिस ने तीसरे दिन भी सामान बरामद किया है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी से सामान बरामद किया है। हाजी इकबाल, उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ हरियाणा के जगाधरी निवासी ठेकेदार बलराज सेठी ने दस जनवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।