फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaos in the birth and death certificate section, the situation is not improving.

Saharanpur News: जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में हंगामा, नहीं सुधर रहे हालात

Tue, 06 Jan 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the birth and death certificate section, the situation is not improving.
सहारनपुर। नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अनुभाग में घुस गए, जिससे अव्यवस्था फैल गई। उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद अनुभाग के बाहर लाइन लगवाई गई, जिसमें घंटों खड़े रहने के बाद भी कई लोग बैरंग लौटे।
विज्ञापन

जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों महापौर डॉ. अजय कुमार ने अनुभाग का निरीक्षण किया था। उसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि ने जन्म एवं मृत्यु अनुभाग के लिपिक को बदल दिया था। उम्मीद थी कि व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन उसके बाद से देखने को मिल रहा है कि व्यवस्था और बिगड़ी है। अनुभाग में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच रहे हैं। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग के पास केवल एक छोटा कमरा होने के चलते अव्यवस्था हावी है। प्रमाणपत्र नहीं बनने को लेकर बीते 15 दिन में दो बार पार्षद हंगामा कर चुके हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे। इस दौरान अनुभाग कक्ष में अफरा-तफरी की स्थिति रही। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते नजर आए। कई लोगों की शिकायत थी कि वह कई महीने से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रमाणपत्र को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। हंगामा बढ़ता देख प्रवर्तन दल के सदस्य को व्यवस्था बनाने के लिए लगाया गया। अनुभाग के बाहर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वालों की लाइन लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जनप्रतिनिधियों की बात
-पार्षद मुकेश गक्खड़ का कहना है कि अनुभाग में लिपिक तो चार कर दिए हैं, लेकिन ऑपरेटर कम हैं। साइट भी अक्सर बंद रहती है। एसडीएम के यहां होने वाली जांच में भी देरी हो रही है।
-पार्षद मंसूर बदर का कहना है कि प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वह जिलाधिकारी, महापौर और नगर आयुक्त सभी से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।
-पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने गंभीर आरोप लगाया है कि एक वर्ग विशेष के लोगों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने में आनाकानी की जा रही है, जिससे कि उनका एसआईआर का काम रुक जाए इसीलिए भीड़ है।

-पार्षद फहाद सलीम का कहना है कि पार्षदों की मांग पर अनुभाग में कर्मचारी बढ़ाए गए हैं, लेकिन उनकी नीयत और कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। इसकी वजह से आम नागरिक को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed