{"_id":"65a3b0138ba8fe8332014136","slug":"changed-route-of-six-trains-passing-through-saharanpur-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16477-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर से होकर जानी वाली छह ट्रेनों का बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर से होकर जानी वाली छह ट्रेनों का बदला रूट
Sun, 14 Jan 2024 03:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खबर है कि सहारनपुर से होकर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें 21 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में मार्ग बदलकर चलेंगी। ऐसा बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से हुआ है।
ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस 20 व 21 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस वापसी में 15 से 21 जनवरी तक लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलाई जाएगी। 13307-08 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 20 व 21 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर दौड़ेगी। 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 19 जनवरी को वापसी में इसी मार्ग से चलेगी। ऐसे में यात्री ट्रेनों की जानकारी करने के बाद ही ट्रेनों में सफर करें।