फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Changed religion by getting married, then the second marriage was done by the young man

शादी कर बदलवाया धर्म, फिर कर ली युवक ने दूसरी शादी

Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Changed religion by getting married, then the second marriage was done by the young man
सहारनपुर। गांव शेखपुरा निवासी दूसरे वर्ग के युवक ने मोदीनगर की युवती से शादी कर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। इस बात का पता पहली पत्नी को चला तो, शुक्रवार को शेखपुरा में पति के घर पहुंच गई। वहां दूसरी पत्नी के साथ उसकी मारपीट हो गई। पुलिस ने पहली पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी एक युवती ने 2018 में सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी दूसरे वर्ग के युवक से शादी की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और उसे मोदीनगर में ही रखा। उसे कुछ दिन पहले ही पता लगा कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर रखी है और दूसरी पत्नी को शेखपुरा में ही रखा हुआ है, जिसके एक बच्चा भी है। मोदीनगर से महिला शुक्रवार को शेखपुरा पहुंची तो उसका दूसरी महिला के साथ झगड़ा होने के साथ मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहली पत्नी की तहरीर पर देहात कोतवाली में धर्म परिवर्तन कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी सलीम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सलीम ने दो शादियां कर रखी है। पहली पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed