फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Change the geography of the police stations, then the complainants get relief

Saharanpur News: थानों का बदले भूगोल तो फरियादियों को मिले राहत

Sun, 12 Mar 2023 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Change the geography of the police stations, then the complainants get relief
थाना कोतवाली देहात
अमर उजाला विशेष
विज्ञापन

12 थानों से मिलती देहात कोतवाली की सीमा
थाने पहुंचने के लिए पीड़ितों को होना पड़ता है परेशान
फोटो 10
अभिमन्यु वालिया
सहारनपुर। जिले में थानों का भूगोल बदले तो फरियादियों को राहत मिले। महानगर में बेहट रोड स्थित देहात कोतवाली तक पहुंचने के लिए पीड़ित लोगों को कई थाना क्षेत्रों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में समय पर फरियादी नहीं पहुंच पाते हैं और पुलिस को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस कोतवाली का भूगोल बदले जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। एक वर्ष पूर्व पुलिस महकमे ने प्रस्ताव भी बनाया था, जिसमें देहात कोतवाली के क्षेत्रों को नजदीक स्थित थानों में मिलाने का खाका तैयार किया गया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिली है। दरअसल, महानगर के चारों तरफ का इलाका देहात कोतवाली क्षेत्र में आता है। वारदात होने पर देहात कोतवाली पुलिस को अपनी क्षेत्र में जाने के लिए कई थाना क्षेत्रों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कोतवाली का क्षेत्र मल्हीपुर रोड, गांव रामनगर, चिलकाना रोड, गांव शेखपुरा तक पड़ता है, जबकि इन क्षेत्रों के नजदीक कोतवाली सदर बाजार, कोतवाली मंडी, थाना जनकपुरी, नगर कोतवाली सहित कई पुलिस चौकियां पड़ती हैं। इसी को देखते हुए गांव रामनगर को कोतवाली सदर बाजार, चिलकाना रोड कोतवाली मंडी और शेखपुरा में थाना बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। एक वर्ष बीतने बाद भी इस प्रस्ताव पर कार्य नहीं हुआ, जिसकी वजह से पीड़ित लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

इन 12 थानों से मिलती हैं सीमाएं
देहात कोतवाली की सीमा कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली, थाना जनकपुरी, थाना चिलकाना, कोतवाली बेहट, थाना फतेहपुर, थाना गागलहेड़ी, थाना नागल, कोतवाली रामपुर मनिहारान, थाना बड़गांव, थाना कुतुबशेर और कोतवाली मंडी से मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह बाद भी नहीं बना बाल मित्र थाना
छह माह पूर्व शासन ने प्रत्येक जिले में बाल मित्र थाना बनाए जाने को हरी झंडी दी थी। इसके तहत सहारनपुर पुलिस लाइन में भी बाल मित्र थाना बनाया जाना था। इस थाने में नाबालिग अपराधियों के जीवन में सुधार लाने की कवायद होगी। मगर, छह माह बाद भी थाना बनाने को कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा शेखपुरा कदीम में थाना बनाए जाने प्रस्ताव भी लंबे समय से अटका हुआ है।

बोले लोग, होना चाहिए समस्या का समाधान
शेखपुरा निवासी अब्दुल राव का कहना है कि देहात कोतवाली उनके गांव चार से पांच किलोमीटर दूर पड़ती है, जबकि कोतवाली सदर बाजार नजदीक है। देहात कोतवाली जाने को उन्हें कई थानों की सीमाओं से होकर गुजरना पड़ता है। गांव रामनगर निवासी रमेशपाल का कहना है कि गांव में देहात कोतवाली चौकी बनी है, लेकिन कोतवाली जाना हो तो पूरा शहर पार करना पड़ता है। इस क्षेत्र को कोतवाली सदर बाजार से मिला दिया जाए तो लोगों को काफी आसानी होगी।

थानों का भूगोल बदले जाने का मामला शासन स्तर का है। पूर्व प्रस्ताव भेजे गए हैं। उम्मीद है कि शासन से हरी झंडी मिलने पर जल्द इन पर कार्य शुरू होगा।
-डा. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed