फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandrashekhar left in an ambulance to attend Bharatpur's rally

Saharanpur News: भरतपुर की रैली में शामिल होने को एंबुलेंस से रवाना हुए चंद्रशेखर

Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar left in an ambulance to attend Bharatpur's rally
एंबुलेंस में सवार होकर भरतपुर के लिए जाते चंद्रशेखर आजाद
-बोले जब तक एक भी सांस है समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे
विज्ञापन

-सुरक्षा के मद्देनजर एक सिपाही भी भेजा साथ

फोटो समाचार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर एक दिन घर पर रुकने के बाद शनिवार सुबह भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद एंबुलेंस से भरतपुर की रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एक भी सांस है, वे वंचित समाज के हकों को दिलाने के लिए खडे़ रहेंगे।


बता दें कि गत बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद में एक समर्थक के यहां से लौटते वक्त कार सवारों ने फायरिंग कर दी थी। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद वे अपने छुटमलपुर स्थित आवास पर आ गए थे। शुक्रवार को पूरा दिन और रात यहां रहने के बाद शनिवार की सुबह साढे़ छह बजे चंद्रशेखर आजाद समर्थकों के साथ एंबुलेंस में सवार होकर भरतपुर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें एक रैली में शामिल होना है। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि कार्यक्रम पहले से ही फिक्स था। ऐसे में वे उसे नहीं छोड़ सकते हैं। उनका कहना था कि जब तक एक भी सांस रहेगी वे समाज के बीच रहते हुए हर सुख-दुख में साए की तरह काम करते रहेंगे। इस दौरान फतेहपुर थाने का एक सिपाही भी उनके साथ सुरक्षा के दृष्टिगत भेजा गया है। बताया गया है कि चंद्रशेखर रैली में शामिल होने के बाद देर रात तक छुटमलपुर पहुंच जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार की देर रात सपा की कैराना लोकसभा प्रभारी इकरा हसन ने चंद्रशेखर से उनके आवास पर भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed