UP: जीत के बाद चंद्रशेखर का बड़ा एलान, बताया 2027 का पूरा प्लान, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
Saharanpur News : चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का पूरा प्लान बता दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के नगीना से सांसद बनने के बाद पहली बार छुटमलपुर पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी।
बुधवार देर रात चंद्रशेखर आजाद अपने काफिले के साथ छुटमलपुर पहुंचे। रुड़की रोड स्थित बड़कला फ्लाई ओवर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, डॉ. ब्रजपाल सिंह, आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद देहरादून रोड स्थित अपने नजदीकी नितिन बंसल के आवास पर पहुंचे। यहां स्वागत की औपचारिकता के बाद चंद्रशेखर आजाद हरिजन कॉलोनी गली नंबर दो स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां कमलेश देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आधी रात तक उनके घर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
बृहस्पतिवार सुबह से ही समर्थकों का तांता उनके घर लगना शुरू हो गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जीत शोषित, वंचित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े और आदिवासी समाज की जीत है। अब वह इन वर्गों की आवाज को संसद में मजबूती के साथ उठाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। उनकी पार्टी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान हाजी अहसान कुरैशी, बेहट नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, सलमान गौड़, सोपाल कांबोज, लोकेश कुमार, रोबिन कर्णवाल आदि रहे। दोपहर बाद चंद्रशेखर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है