फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challenge to meet government paddy procurement target

Saharanpur News: सरकारी धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना चुनौती

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Challenge to meet government paddy procurement target
सहारनपुर। जनपद में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य प्राप्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है। जनपद में अब तक 829 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 13500 मीट्रिक टन खरीद करने का है।
विज्ञापन

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की खरीद कराती है। इसके लिए जिले में 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार सिर्फ सामान्य और ग्रेड-ए धान की ही खरीद करती है। बासमती धान को किसान मंडी या ग्राम व्यापारियों को बेचते हैं। सरकार ने इस बार सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जनपद में करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है।
विज्ञापन

इसमें से 48 हजार हेक्टेयर रकबा बासमती धान का है सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए जनपद के सिर्फ 1123 किसानों ने ही पंजीकरण करा रखा है। इनमें से अब तक मात्र 216 किसानों ने 829 मीट्रिक टन धान की बिक्री की है। जो लक्ष्य का मात्र 6.1 प्रतिशत है। हालांकि गत सीजन में इस समय तक जनपद के सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ 291 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी तक 829 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में मात्र 291 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, लेकिन यह लक्ष्य के सापेक्ष केवल 6.1 फीसदी ही है। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की उचित व्यवस्था है। किसान पंजीकरण कराकर क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करें। --- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed