फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challans of 74 drivers for not following traffic rules

Saharanpur News: यातायात नियमों का पालन न करने पर 74 वाहन चालकों के चालान

Fri, 21 Jul 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Challans of 74 drivers for not following traffic rules
सहारनपुर में वाहनो की चेकिंग के दौरान वाहन चालको जागरूक करते परिवाहन अ​धिकारी
-हसनपुर चुंगी, दिल्ली रोड, बाईपास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन के अधिकारियों ने शहर से लेकर देहात में चेकिंग अभियान चलाकर 74 वाहन चालकों के चालान काटे।

एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, राम विलास शुक्ला ने दिल्ली रोड, बाईपास, हसनपुर चुंगी, फतेहपुर, गागलहेड़ी, चुनहेटी और चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट के 40 वाहन चालकों के चालान हुए। बिना सीट बेल्ट पर 22 और मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर पांच वाहन चालकों के चालान काटे गए। गलत साइड चलने पर सात चालान हुए। इन पर 69,100 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूल किया। दो दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 260 वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed