फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chain pulling done in Durgiana Express

दुर्गियाना एक्सप्रेस में की गई चेन पुलिंग

Mon, 14 Nov 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chain pulling done in Durgiana Express
सहारनपुर। अपने निर्धारित समय पर स्टेशन से जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय चेन पुलिंग की गई, जब यात्री के साथी के आने में देर हो गई। चेन पुलिंग होने से ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इस मामले में आरपीएफ चेन पुलिंग करने वाले यात्री को गिरफ्तार उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 11 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन के चलने का समय हुआ तो यात्री ने कोच में चेन पुलिंग कर दी। बताया गया कि यात्री का एक साथी रह गया था, जिसके आने को लेकर ट्रेन में चेन पुलिंग कर रोके रखा। ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही तो रेलवे अधिकारी व आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचा। जिस यात्री ने चेन पुलिंग की, उसे आरपीएफ अपने साथ थाने ले आई। यात्री के पकड़े जाने पर ही ट्रेन करीब 11 मिनट की देरी से प्लेटफार्म तीन से रवाना हुई। आरपीएफ ने यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed