फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chain of deaths from broken corona after 39 days in the district

जिले में 39 दिन बाद टूटी कोरोना से मौतों की चेन

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chain of deaths from broken corona after 39 days in the district
सहारनपुर। जनपद में 39 दिन बाद आखिरकार कोरोना से हो रही मौतों की चेन टूट ही गई। शनिवार को जनपद में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जो अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों के लिए भी बड़ी राहत वाली बात है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में जनपद में कोरोना से 136 मौतें हुई थीं। अप्रैल माह में पहले कोरोना से दो मौतें हुईं। उसके बाद कुछ दिन मामला शांत रहा। मगर 21 अप्रैल को एक दिन में छह मौतों से प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग के अधिकारी टेंशन में आ गए, तब से कोरोना से मौतों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि एक-एक दिन में 20 मरीजों तक की जान गई। 21 अप्रैल से 29 मई तक जनपद में 301 लोगों की जान कोरोना ने ली। 21 अप्रैल से लगातार मरीजों की मौत हो रही थी, मगर शनिवार का दिन राहत लेकर आया। शनिवार को जनपद के किसी भी कोविड अस्पताल से मरीज की मौत की सूचना नहीं आई। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। कोरोना की दोनों लहर में सहारनपुर में अभी तक 437 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

100 नए संक्रमित मिले
सहारनपुर। शनिवार को जनपद में सौ नए संक्रमित मिले। जिनके बाद जनपद में अभी तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 32556 हो गई है। उधर, शनिवार को 282 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2375 रह गई है। शनिवार को मिले 100 संक्रमितों में गांव गदनपुरा के सात, गंगोह के छह, धोलरा के पांच, मोहम्मदपुर गाड़ा के चार, लखनौती खुर्द के तीन तथा पथोड़ी के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस लाइन, आवास विकास, बेरीबाग, नवीन नगर समेत अनेक जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed