फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chadha Group personnel made hostage

चड्ढा ग्रुप के कर्मियों को बनाया बंधक

Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chadha Group personnel made hostage
चड्ढा ग्रुप की चीनी मिल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबेहटा में चेतावनी के बावजूद भी बिड़वी मिल की मशीन के पार्ट्स को खुर्दबुर्द करने का प्रयास कर रहे चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों को शनिवार को किसानों ने बंधक बना लिया और मिल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने किसानों को समझाबुझा कर शांत किया, जिसके बाद मिल के लोग रिहा हो सके। दो दिन पूर्व भी चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों ने मिल में लगी मशीनरी के पार्ट्स को खोलकर बेचने का प्रयास किया था परंतु किसानों के विरोध के कारण वे लोग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


किसानों ने दोबारा ऐसा होने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। शनिवार को भी चड्ढा ग्रुप के कुछ कर्मचारी मिल पहुंच गए और मशीनरी के पार्ट्स खोलने लगे। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में किसान मिल परिसर में जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मिल कर्मचारी मदन सिंह, जगदीश और लोकेंद्र को बंधक बना लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एसडीएम सदर राम विलास यादव, सीओ नकुड़ वीसी गौतम, कोतवाल दीपक चतुर्वेदी, फंदपुरी चौकी प्रभारी इंद्रपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।

काफी देर तक चली वार्ता के बाद एसडीएम सदर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिल की मशीनरी को खुर्द-बुर्द नहीं किया जाएगा तथा मिल चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद किसान शांत हो गए तथा मिल कर्मचारियों को मुक्त कर दिया। 


इस दौरान गौरक्षा और किसान हित समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत उर्फ बिट्टू नंबरदार, अमर सिंह प्रधान, अजय प्रधान, बिजेंद्र कुमार, अनूप सिंह, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप टोली, विनय कुमार, वेदपाल, राजीव सिंह, मेहताब, सुभाष, सुलेख, बृजेश, संजय आर्य, जनेश्वर प्रसाद, विक्रम सिंह आदि किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed