फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chacha Nehru remembered on Children's Day

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू-

Mon, 14 Nov 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered on Children's Day
ाल दिवस पर पाईनवुड स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्सा खिंचती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाल दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने धूम मचाई।
विज्ञापन

गंगोह रोड चंद्र विहार कॉलोनी स्थित नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान में नेत्रहीन बालकों ने गीत, संगीत और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर आशीष मित्तल, बाल मुकुंद राय, तपेश ममगई, कपिल गोयल, दीपक पोपली, नेहा सचदेवा, संजय शर्मा, कमल श्रीवास्तव, शिवम, हिमांशु आदि रहे।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के 50 वें स्थापना दिवस एवं बाल दिवस पर सरस्वती सदन इंटर कॉलेज सबदलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक कुंडू, डॉ. बिजेंद्र, प्रधानाचार्य वैभव सैनी, जयंत सैनी, आकाश शर्मा, प्रियंका, डॉ. अनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड रसूलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलसिया रोड स्थित एसबीबी पटेल पब्लिक स्कूल और लेबर कॉलोनी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर डॉ. अशोक मलिक, शाजिया मलिक, रीता अग्रवाल, रोहित, आयुष अग्रवाल आदि रहे।
ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान बच्चों में संस्कार व आपसी सौहार्द की भावना विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रबंधक सुरेेंद्र चौहान, अवशेष भाटी, प्रधानाचार्य सिंपल मकानी, मनु चौहान, हरसिमरत कौर, अंगद चौहान आदि रहे।

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल बैंड की धुन पर प्रतिभागी छात्रों ने परेड की। जूनियर कक्षाओं के लिए झूले लगाए गए। निदेशक संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

बेहट रोड स्थित डेलमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात

बेहट रोड स्थित डेलमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड स्थित डेलमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात

बेहट रोड स्थित डेलमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed