फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CFO sent notice to the company secretary and sought reply

सीएफओ ने कंपनी सचिव को नोटिस भेज मांगा जवाब

Wed, 23 Jun 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
CFO sent notice to the company secretary and sought reply
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की कंपनी सचिव जिस मेडिकल के आधार पर छुट्टी पर थीं, उस मेडिकल पर अब सवाल उठ रहे हैं। सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) की ओर से कंपनी सचिव को नोटिस भेजकर मेडिकल को पुष्ट करने वाले तथ्य पेश करने को कहा है। सीएफओ का कहना है कि चिकित्सा विभाग मेडिकल को संदिग्ध बता चुका है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में सीईओ, सीएफओ और सीएस (कंपनी सचिव) के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला कई दिन से जारी है। एक ओर जहां कंपनी सचिव दोनों अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। वहीं अब अधिकारी पूजा के आरोपों को झूठ साबित करने में जुटे हैं। पूजा द्वारा जिस मेडिकल के आधार पर अवकाश लिया गया था, उसकी पड़ताल काई जा रही है। मेडिकल सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के समक्ष भी पहुंचा था।
विज्ञापन

सीएफओ का कहना है कि चिकित्सा विभाग की ओर से जारी पत्र में मेडिकल को संदिग्ध बताया गया है, क्योंकि मेडिकल में बीमारी का जिक्र नहीं है। ऐसे में पूजा को नोटिस जारी कर मेडिकल को सही साबित करने वाले तथ्य जैसे डॉक्टर के इलाज का पर्चा, दवाओं का पर्चा, कोई जांच कराई गई हो तो उसकी रिपोर्ट आदि शामिल हैं। उधर, कंपनी सचिव पूजा ने बताया कि उनको एक पत्र मिला है, जिसका जवाब वह दे रही हैं। बताया कि उनका इलाज लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed