{"_id":"663f11659c95915ae805e0eb","slug":"ceo-tested-the-quality-by-breaking-the-pillar-of-the-convention-hall-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-123421-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीईओ ने कनवेंशन हॉल का पिलर तुड़वाकर परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीईओ ने कनवेंशन हॉल का पिलर तुड़वाकर परखी गुणवत्ता
Sat, 11 May 2024 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 May 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी योजना की कई परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। जनमंच सभागार की बगल में तैयार किए जा रहे कनवेशन हॉल की गुणवत्ता को परखने के लिए उन्होंने एक पिलर को छेनी और हथौड़े से तुड़वाकर देखा।
संजय चौहान शुक्रवार की दोपहर स्मार्ट सिटी अधिकारियों को साथ लेकर कनवेंशन हॉल पहुंचे। उन्हें अचानक देख कार्यदाई संस्था के अधिकारी और ठेकेदार परेशान से हो गए। सीईओ ने शटरिंग की गुणवत्ता मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे लीकेज की संभावना है, जिससे कनवेंशन हॉल को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस के अवर अभियंता को शटरिंग ठीक कराकर गुणवत्ता व निर्धारित समयावधि के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक टैंक की जल संग्रहण क्षमता टेस्ट न हो जाए तब तक उसके आउटर साइड की मिट्टी का भराव न कराया जाए। कनवेंशन हॉल में एचवीएसी (हीट वेंटिलेटेड एयर सर्कुलेशन ) कार्य की ट्यूब स्थान-स्थान से डैमेज और जोड़ ठीक नहीं पाए गए। इसमें सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी स्थल के तालाब विकास की परियोजना की सीईओ चौहान ने ड्राइंग-डिजाइन के साथ जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश कुमार व प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।