फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CEO angry over the stoppage of smart city project in Jubilee Park

Saharanpur News: जुबली पार्क में स्मार्ट सिटी योजना का कार्य बंद होने पर सीईओ हुई नाराज

Fri, 16 Jun 2023 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
CEO angry over the stoppage of smart city project in Jubilee Park
स्मार्ट सिटी क्लासेज़ का कार्य शीघ्र पूरा करें: ग़ज़ल भारद्वाज
-कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए, अन्य परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। जुबली पार्क में कार्य बंद देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।
सबसे पहले वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंची और तैयार की जा रही स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की सफाई और खिड़की पर जालियों व कांच आदि का कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। कक्षाओं में एसी की व्यवस्था और छात्राओं के लिए सिंगल सीटर फर्नीचर की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भी स्मार्ट कक्षाओं के कार्य का निरीक्षण किया और एसी व फर्नीचर संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने फर्नीचर का सैंपल भी दिखाने को कहा और सुझाव दिया कि कमरों में ऊपर की तरफ बनी खिड़कियों को बंद कराएं, जिससे बारिश का पानी भीतर कमरों में न आ सके। उन्होंने लैब और पार्किंग का कार्य जल्दी शुरू करने का निर्देश देते हुए मासिक कार्य योजना बनाकर देने को कहा। उन्होंने भवन के पीछे की ओर बनाए जाने वाले गेट का कार्य भी जल्दी शुरू कराने के निर्देश दिए। कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय हॉल बनाने के लिए तोड़े जा रहे पुराने ढांचे की धीमी रफ्तार पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रताप मार्केट चौक पर चल रहा अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य जल्दी पूरा करने को कहा। जुबली पार्क को स्मार्ट पार्क बनाने का कार्य बंद देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जुबली पार्क में जीर्णोद्धार करने वाले शौचालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, दिनेश सिंघल, शिवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल व नेटवर्किंग कंपनियों से वार्ता की
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने केबिल डिस्ट्रीब्यूटर्स व नेटवर्किंग कंपनियों के स्थानीय संचालकों को तीन दिन के भीतर निगम में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर लाइसेंस लेने और स्मार्ट रोड पर डक्ट के माध्यम से ही अपना नेटवर्क अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही निगम की टीम ने खंभों पर जबरन खींचे गए केबिल और वाईफाई के तारों को काट दिया था। इस दौरान स्मार्ट सिटी सहारनपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर विद्युत आशीष पंवार ने कंपनियों के अधिकारियों को तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed