फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central African Republic President Faustin Archangel Toudera arrives in Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉस्टिन अर्चेंज तौडेरा

Tue, 23 May 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Central African Republic President Faustin Archangel Toudera arrives in Saharanpur
सहारनपुर पहुंचे मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉ​स्टिन अर्चेंज तौडेरा
-एनआरआई अजय गुप्ता के साथ शिवधाम का दौरा किया, लकड़ी से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फाॅस्टिन अर्चेंज तौडेरा सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। वह एनआरआई अजय गुप्ता के साथ पहुंचे थे। उन्होंने गुप्ता बंधुओं द्वारा तैयार कराए जा रहे शिवधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान सहारनपुर वासियों ने उन्हें सहारनपुर की प्रसिद्ध नक्काशी से जुड़ा सामान दिया। जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रमुख रही।

फाॅस्टिन अर्चेंज तौडेरा अजय गुप्ता के साथ उनके हेलीकॉप्टर से शाम करीब पांच बजे देहरादून से देहरादून रोड स्थित व्यक्तिगत हेली पैड पर पहुंचे। यहां एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर थे। यहां तौडेरा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मंसूर बदर, गुड्डू औसाफ, जावेद साबरी, राशिद, सईद सिद्दीकी आदि ने उनका स्वागत किया। उनको नक्काशी का लकड़ी का सामान भेंट किया गया। गुड्डू औसाफ ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। यहां से वह बाई रोड शिवधाम मंदिर पहुंचे। करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर का भ्रमण किया। अजय गुप्ता ने उन्हें मंदिर के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर कैलाशानंद, महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, मसूद बदर, जावेद साबरी, राजीव गुप्ता, नौशाद खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस देहरादून लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed