{"_id":"6238ba796e98c26bc85c0f2e","slug":"center-administrator-should-fix-the-arrangements-before-the-exam-dios-saharanpur-news-mrt5812588177","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें केंद्र व्यवस्थापक : डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें केंद्र व्यवस्थापक : डीआईओएस
पाइनवुड स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक लेते डीआइओएस
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि 24 मार्च से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएं। वह बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पाइनवुड पब्लिक स्कूल में केंद्र व्यवस्थाओं, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने की। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं जैसे सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा सामग्री को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें सामग्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में हर्षदेव स्वामी, शोभा चौधरी सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।