सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित सभागार में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर श्री विश्वकर्मा जन कल्याण समिति ने शिल्प प्रकाश पत्रिका का विमोचन किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगेश्वर प्रसाद ने दीप जलाकर और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद भगवान श्री गणेश की वंदना कर प्रभु विश्वकर्मा की आरती उतारी। इसके साथ ही कार्यक्रम शामिल हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। गंगेश्वर प्रसाद ने कहा समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च और आधुनिक शिक्षा दिलाएं। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षा बिना समाज सफलता हासिल नहीं कर सकता। इसमें संरक्षक डॉ. एससी धीमान, अध्यक्ष ब्रह्ममदत्त शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, ब्रजभूषण धीमान, रमेश सोहल, ब्रजमोहन धीमान, सुशील आदि रहे।
उधर, पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की शामली इकाई के पदाधिकारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा कराई। इसमें प्रभारी सतीश कुमार उपाध्याय, लेखाकार विनय कुमार जैन, सहायक अभियंता वीके गुप्ता आदि रहे। रेलवे के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के इंचार्ज दीपक उर्फ धर्मेंद्र ने प्रभु श्री विश्वकर्मा जयंती पर अंबाला रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर पूजा कर कार्य का शुभारंभ किया।

विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते श्री विश्वकर्मा जन कल्याण सम- फोटो : SAHARANPUR