फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated with gaiety the sixth of Lord Shri Krishna

हर्षोल्लास से मनाई भगवान श्री कृष्ण की छठी

Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrated with gaiety the sixth of Lord Shri Krishna
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाते स्वामी का? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाई गई। पूजा अर्चना कर आरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। लड्डू गोपाल और मईया राधा रानी को पंचामृत स्नान कराकर शृंगार किया और भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके पश्चात कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण बाल स्वरूप में दिव्य प्रेम व अखंड भक्ति प्रवाह होती है। प्रभु श्री कृष्ण काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और विकारों का शमन कर जीवन को निर्मल भक्ति प्रदान कर कल्याण करते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, चौधरी रविंद्र सिंह, बाला, ममता, गीता, उमा मौजूद रहे। वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज, तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायण मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धाभाव से प्रभु श्री कृष्ण की छठी मनाई गई। भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed