फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated Maheshwari Dynasty Day with great gusto

हर्षोल्लास से मनाया माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस

Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Maheshwari Dynasty Day with great gusto
माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते युवा - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। माहेश्वरी युवक मंडल की ओर से माहेश्वरी समाज वंशोत्पत्ति दिवस (महेश नवमी) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही समाज के मेधावी युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

मटिया महल स्थित माहेश्वरी पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और रागिनी से हुआ। महिला मंडल ने महेश वंदना की। इसके बाद फैंसी ड्रेस शो सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से एक उम्दा प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं और अन्य प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष उमेश राठी, मंत्री राहुल माहेश्वरी, विनोद राठी, सुधीर, श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष वीणा, जिलाध्यक्ष रंजना चांडक, जिला सचिव आभा, संगीता, शशि, सरिता, अनुपमा, दीपा, ज्योति, नीता, रेखा, हेम, सविता, हेमलता और नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आशीष चांडक, सचिव सुमित, तरंग राठी, माधव, ऋषभ, अमन, बल्लभ, राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed